Breaking News

बिसौली में डीएपी खाद का ओवररेट खेल उजागर, सरकार की सख्ती के निर्देशों के बाद भी बाजार में मनमानी जारी।

बिसौली में डीएपी खाद का ओवररेट खेल उजागर, सरकार की सख्ती के निर्देशों के बाद भी बाजार में मनमानी जारी।

मोहित यादव, संवाददाता 

बिसौली, बदायूं। रबी सीजन शुरू होने के साथ ही जनपद में डीएपी खाद की किल्लत और ओवररेट बिक्री का मामला तेजी से उभरकर सामने आया है। बिसौली क्षेत्र में स्थित शिवा बीज भंडार पर सरकारी दर से अधिक कीमत पर डीएपी खाद बेचने के आरोप सामने आए हैं। ₹1350 निर्धारित मूल्य वाले डीएपी के कट्टे को ₹1650 तक बेचे जाने की जानकारी मिली है।

खाद की इस कृत्रिम किल्लत के चलते क्षेत्र के किसान समय से बुवाई करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। खेती के लिए आवश्यक डीएपी उपलब्ध न होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण छोटे किसानों पर इसका असर और भी गहरा दिखाई दे रहा है।

राज्य सरकार की ओर से खाद वितरण को लेकर पहले ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रदेश भर में ओवररेट बिक्री रोकने और किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद बदायूं जनपद में खाद की मनमानी बिक्री का मामला सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।

खाद की उपलब्धता और नियंत्रण को लेकर कृषि विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी, जमाखोरी या ओवररेटिंग न हो सके।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!