Breaking News

स्टेशन रोड पर गुमटी से चल रहा था अवैध गांजा कारोबार, पुलिस ने सप्लायर को दबोचा।

स्टेशन रोड पर गुमटी से चल रहा था अवैध गांजा कारोबार, पुलिस ने सप्लायर को दबोचा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार देर शाम एक युवक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम को स्टेशन रोड इलाके में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गुमटी में बैठकर युवक गांजे की पुड़िया बनाकर बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें 1 किलो 168 ग्राम अवैध गांजा मिला। बताया जा रहा है कि जनपद के कई क्षेत्रों में इस तरह का अवैध मादक पदार्थों का कारोबार अभी भी फैला हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर की शाम उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा अपनी टीम—हेड कांस्टेबल शिवपाल शर्मा, अरविंद कुमार जायसवाल और मुक्तेश्वर—के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें स्टेशन रोड के पास अवैध बिक्री की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और गुमटी में बैठे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश जायसवाल पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम पहलवारा, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच बताया।

क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में गुमटी की तलाशी कराई गई, जिसमें सिल्वर पन्नी की 21 पैकेट और सफेद छोटी पन्नी की 213 पैकेट बरामद हुईं, जिनमें गांजा भरा हुआ था। आरोपी किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। बरामद माल का वजन करने पर कुल 1 किलोग्राम 168 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह माल नेपाल से लाकर छोटे पैकेटों में बेचता है और इसी से अपने परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नेपाल में उसके संपर्क कौन हैं और स्थानीय स्तर पर उसकी सप्लाई चेन कितनी व्यापक है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध नेटवर्क का एक बड़ा सिरा हाथ लगा है और आगे की जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

बयान – डॉ जितेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!