Breaking News

बदायूँ: रास्ते में रोकर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय।

बदायूँ: रास्ते में रोकर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय।

बदायूं। बदायूँ जिले के बिसौली क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया श्रीराम का बताया जा रहा है, जहां कुछ युवकों ने रास्ते से गुजर रहे एक युवक को रोककर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को जमीन पर गिराकर कई लोग लगातार पीट रहे हैं। बताया गया है कि पीड़ित युवक चंदौसी में कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसे पकड़कर एक जगह ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

घटना के बाद पीड़ित युवक की मां ने थाने में नामजद तहरीर दी है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …