Breaking News

सवारी वाहनों के चालकों की बैठक, नियम पालन पर जोर।

सवारी वाहनों के चालकों की बैठक, नियम पालन पर जोर।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम सभी ऑटो, टोटो, जीप और बस चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी एसओ अतुल कुमार ने चालकों को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के निर्देश दिए तथा नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

एसओ अतुल कुमार ने कहा कि सवारी वाहन चलाने वाले सभी चालकों को यातायात के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि सड़क पर किसी घायल व्यक्ति के मिलने पर तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया— “ऐसे मामलों में खर्च की चिंता न करें, मैं स्वयं उसकी व्यवस्था कराऊंगा। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।”

उन्होंने बताया कि महिला यात्रियों को सबसे पहले सम्मानजनक तरीके से बैठाया जाए और किसी भी तरह की अनुचित हरकत से दूर रहा जाए। साथ ही वाहनों में जीपीएस, रिफ्लेक्टर और क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा और निगरानी बेहतर हो सके।

एसओ ने कहा कि पुलिस किसी का चालान करने की इच्छुक नहीं होती, लेकिन लापरवाही मिलने पर कार्रवाई मजबूरी बन जाती है। उन्होंने चालकों को यह भी बताया कि कस्बा और बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था रोकने के लिए सवारी वाहन थोड़ी दूरी पर ही खड़े किए जाएं, क्योंकि क्षेत्र में कोई निर्धारित वाहन स्टैंड नहीं है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक जमिलुद्दीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे में ड्राइविंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी हरकत से व्यक्ति की आर्थिक हानि तो होती ही है, साथ ही समाज में बदनामी भी होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई चालक जबरदस्ती सवारियाँ लेने की कोशिश करता है या नंबर टेकर बनकर परेशान करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत थाने में की जाए, उस पर कार्रवाई की जाएगी। चालकों से वाहन धीमी गति से चलाने की अपील भी की गई।

बैठक में एसआई अनंत भार्गव, एसआई बिनोद सिंह, एसआई जगदीश सिंह, अमित सिंह, सुभाष चंद्र, डॉ. अजय सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …