Breaking News

राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश।

राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश।

— लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर विभागों को चेतावनी।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में सोमवार को कर, करेत्तर एवं राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। बैठक में वाणिज्य कर, आबकारी, नगर निकाय, परिवहन, खनन, सिंचाई, वन, कृषि मंडी और स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभागों की लक्ष्य के मुकाबले वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में वसूली कार्य में ढिलाई किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों से कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने वसूली में सुस्ती दिखाने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की और अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से प्राथमिकता के आधार पर रकम वसूलने के आदेश दिए।

उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों को किसी भी स्थिति में छोड़ा न जाए। आवश्यक हो तो गिरफ्तारी व अन्य कानूनी कदम उठाकर वसूली सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी कहा कि If अमीनों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है।

बैठक में तहसील न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘न्यायालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से मामलों का तेजी से निस्तारण कराया जाए। धारा 24, 34, 67 समेत अन्य राजस्व धाराओं के वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वामित्व योजना के किसी भी प्रकरण को लंबित न रखने की सख्त हिदायत दी गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, उन्नाव विकास प्राधिकरण के सचिव, सदर एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!