Breaking News

कासगंज में भाजपा द्वारा एकता पदयात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी।

कासगंज में भाजपा द्वारा एकता पदयात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती के उपलक्ष में कासगंज में भाजपा द्वारा एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर जिले के सभी विधायक , विधान परिषद सदस्य , बीजेपी जिला अध्यक्ष सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती के उपलक्ष में कासगंज में संकल्प पदयात्रा निकाली गई, पदयात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के नदरई गेट सोरों गेट होते हुए श्री गणेश इंटर कॉलेज पहुंची। जंहा यात्रा का समापन हुआ। वहीं पदयात्रा के समापन के दौरान श्री गणेश इंटर कॉलेज में एक सभा का आयोजन किया गया जिसको जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संबोधित किया। पदयात्रा में बीजेपी के विधायक जिला अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता सहित शहर के लोगों ने स्कूली बच्चों ने भे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पदयात्रा के नगर भ्रमण के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।

वहीं जिले के प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई की 150वीं जयंती है। सरदार बल्लभ भाई ने अपने सूझबूझ से 562 रियासतें एक दिन भारत संघ में शामिल कराई थी। अगर पटेल साहब नहीं होते तो भारत वर्ष में कई और पाकिस्तान बन गए होते। जो लोग कश्मीर, हैदराबाद को अलग स्थापित करना चाहते थे। जितना सम्मान पूरे देश ओर समाज ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को दिया। लेकिन पूर्व की सरकारों ने नहीं दिया।

वहीं बिहार चुनाव में अखिलेश यादव के द्वारा दिए गए बयान बिहार में वोट की चोरी नहीं डकैती हुई है। उस पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जब अखिलेश कन्नौज से जीतते है, जब डिंपल यादव मैनपुरी से जीतती है तो ना वोटो की चोरी होती ना डकैती होती है। जब राहुल गांधी 4 लाख से जीतते है, तब भी चोरी डकैती नहीं होती है। अब जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। तो उन्हें चोरी डकैती दिखाई रही है। सब भ्रामक प्रचार है। जनता पूरी तरह विपक्ष को नकार चुकी है।

बाइट- लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री कासगंज।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …