Breaking News

कासगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात।

कासगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जियाउद्दीनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को घर के बाहर बैठे हुए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। अचानक हुई इस वारदात से परिवार और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, फोरेंसिक टीम और कई थानों का अतिरिक्त बल तुरंत मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …