Breaking News

मुजरिया: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल — दो को किया मेडिकल कॉलेज रेफर।

तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल — दो को किया मेडिकल कॉलेज रेफर।

मुजरिया, (बदायूं)। थाना मुजरिया क्षेत्र के मटकुली गांव के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे चार कारीगर उस समय घायल हो गए जब उनकी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन के पलटते ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पीआरवी 6628 टीम ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों की पहचान सहसवान कस्बे के शहबाजपुर कटरा मोहल्ले निवासी आकिल (25) पुत्र छिद्दन पहलवान, सब्दल (50) पुत्र अख्तर, वकील (30) और इकतयार (35) पुत्र छिद्दन पहलवान के रूप में हुई है। चारों कारीगर उझानी के एक विवाह समारोह में खाना बनाने जा रहे थे।

चिकित्सकों ने आकिल और सब्दल की हालत गंभीर बताई, जिसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के उपरांत राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया। वहीं, वकील और इकतयार को हल्की चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!