Breaking News

मारपीट के तीन दिन बाद घायल की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का हंगामा।

मारपीट के तीन दिन बाद घायल की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का हंगामा।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत भभुआर गांव में शनिवार की शाम एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया। तीन दिन पहले हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दो पट्टीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में गुलाब नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बबुरी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोरम पूरा कर दिया।

इस बीच गुलाब की हालत बिगड़ती गई और उसे वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख शाहबगंज और चकिया थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों और परिजनों को समझाया और आश्वासन दिया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होंने मृतक के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने का भी आदेश दिया।

बताया जा रहा है कि बबुरी क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ी हुई है। कई मामलों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके चलते लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!