Breaking News

एसपी राजेश द्विवेदी ने किया यातायात माह नवंबर-2025 का शुभारंभ।

एसपी राजेश द्विवेदी ने किया यातायात माह नवंबर-2025 का शुभारंभ।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। जनपद में शुक्रवार को यातायात माह नवंबर-2025 का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जनजागरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात संजय कुमार सिंह, तथा प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा — है “अपनी तथा अपनों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। लापरवाही से सड़क हादसों के गंभीर परिणाम सामने आते हैं, जिन्हें अनुशासन और जागरूकता से रोका जा सकता है।”

वहीं प्रभारी यातायात विनय पांडे ने कहा — “पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने परिवार से सुरक्षित मिलने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।”

क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस पूरे माह के दौरान विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों और शैक्षिक अभियानों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्यवाही भी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पर आधारित शॉर्ट फिल्म “लास्ट कॉल” (निर्देशक – प्रमोद प्रमिल, निर्माता – प्रभारी यातायात विनय पांडे) के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इस मौके पर एसपी और एएसपी ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवाओं को हेलमेट वितरित कर जागरूकता संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने खिरनीबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली —

“हम यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।” “सुरक्षित यातायात – जीवन की सौगात।”

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!