Breaking News

देव दीपावली की तैयारियों को लेकर एसडीएम से हुई चर्चा, गंगा सेवा समिति ने दिया आमंत्रण पत्र।

देव दीपावली की तैयारियों को लेकर एसडीएम से हुई चर्चा, गंगा सेवा समिति ने दिया आमंत्रण पत्र।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चंदौली। आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली देव दीपावली और गंगा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर से मुलाकात की। इस दौरान घाटों पर होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया।

समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर विगत कई वर्षों से देव दीपावली का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है। इस बार यह पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु गंगा महोत्सव में शामिल होंगे, जिनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

बैठक में घाटों की साफ-सफाई, पीडब्ल्यूडी द्वारा जल में बैरिकेडिंग, बिजली आपूर्ति, मंच, प्रकाश व्यवस्था, एंबुलेंस की उपलब्धता और गंगा सेवकों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दीपक जायसवाल और अरविंद पांडेय ने बताया कि गंगा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मां गंगा की अविरलता, स्वच्छता और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से समिति पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि लोगों में गंगा संरक्षण के प्रति संवेदना और सहभागिता बनी रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!