Breaking News

नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने सुनी जन समस्याएं, एक शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण।

नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने सुनी जन समस्याएं, एक शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

इस दौरान कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए।

जनसुनवाई दिवस के अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता (सिविल) दीपक गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!