Breaking News

कासगंज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला – प्रेमिका के भाई ने की जिया सिद्दीकी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

कासगंज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला – प्रेमिका के भाई ने की जिया सिद्दीकी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज पुलिस ने ऑनर किलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या प्रेम संबंधों की वजह से की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, सहावर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झंडा में रहने वाले जिया सिद्दीकी का प्रेम प्रसंग उसी मोहल्ले की एक युवती से चल रहा था। इस रिश्ते से युवती का भाई फैसल बेहद नाराज था।

गुस्से में आकर फैसल ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिया सिद्दीकी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। हालांकि, इस वारदात में शामिल अन्य तीन नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

कासगंज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना प्रेम संबंधों से जुड़ी है, जिसे आरोपी भाई ने “इज्जत के नाम पर” अंजाम दिया। फिलहाल, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज

Spread the love

Check Also

कासगंज में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 213 वाहनों के चालान काट कर वसूला गया 5.65 लाख से अधिक का जुर्माना।

कासगंज में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 213 वाहनों के चालान काट …