Breaking News

कासगंज: रामलीला मंच पर अनुचित प्रस्तुति का वीडियो वायरल, आयोजकों पर उठे सवाल।

कासगंज: रामलीला मंच पर अनुचित प्रस्तुति का वीडियो वायरल, आयोजकों पर उठे सवाल।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के राजा रिजोला गांव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई एक अनुचित प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और धर्मप्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामलीला कार्यक्रम के दौरान कुछ कलाकारों द्वारा ऐसी प्रस्तुति दी गई जो धार्मिक आयोजन की गरिमा के विपरीत मानी जा रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आयोजन समिति से स्पष्टीकरण की मांग की है।

धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि रामलीला मंच भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर आधारित पवित्र आयोजन होता है, ऐसे में अनुचित प्रस्तुतियों से उसकी मर्यादा भंग नहीं होनी चाहिए।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!