Breaking News

फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में कासगंज के युवक की मौत, दो घायल।

फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में कासगंज के युवक की मौत, दो घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद फर्रुखाबाद में हुए सड़क हादसे में कासगंज जिले के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बाइक सवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

यह हादसा थाना कंपिल क्षेत्र के गौरखेरा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कासगंज जनपद की कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के बाज नगर सुजावलपुर गांव के निवासी तीन लोग – राजेश पुत्र राधेश्याम (25 वर्ष), धर्मेंद्र पुत्र नाथूराम (35 वर्ष) और रतिराम पुत्र रामवीर (35 वर्ष) – बाइक से फर्रुखाबाद जनपद के भैसरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रतिराम को मृत घोषित कर दिया।

घायलों राजेश और धर्मेंद्र का इलाज फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!