Breaking News

बलरामपुर में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।

बलरामपुर में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।

रिपोर्ट – गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने जीएसटी चोरी से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई।

राज्य कर अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 18 मई 2025 को उतरौला रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास जांच के दौरान दो ट्रक पकड़े गए। दोनों ट्रकों में बिना ई-वे बिल के मिक्स ओल्ड आयरन स्क्रैप भरा हुआ था।

जांच में सामने आया कि दोनों ट्रकों के चालक और स्वामी एक ही व्यक्ति हैं। बरामद माल का सप्लायर “रघु ट्रेडिंग सेंटर” (बैठू पुत्र मनीराम, जनपद सीतापुर) और रिसीवर फर्म “ग्लोबल इंटरप्राइजेज” (सोनू पुत्र राम सिंह, जनपद बहराइच) है।

ट्रकों में लदे माल का वास्तविक वजन इनवॉइस से अधिक पाया गया, जिससे टैक्स चोरी और संगठित आर्थिक अपराध की पुष्टि हुई। इस पर कोतवाली नगर पुलिस ने मु.अ.सं. 132/25 धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 अक्टूबर 2025 को गिरोह के सदस्य मो. इमरान अली पुत्र मो. मकसूद अली निवासी ग्राम पलड़ी, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयरन स्क्रैप को बिना ई-वे बिल और फर्जी इनवॉइस के जरिए मुजफ्फरनगर और पंजाब भेजता था। गिरोह के कुछ सदस्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर ट्रकों को पास कराने में मदद लेते थे।

हर ट्रक में औसतन 15 से 18 टन स्क्रैप लादा जाता था और प्रतिदिन 15 से 20 ट्रक पास कराए जाते थे। अब तक इस नेटवर्क के जरिए 2000 से अधिक ट्रक भेजे जा चुके हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!