Breaking News

उन्नाव में दर्दनाक हादसा — पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत।

उन्नाव में दर्दनाक हादसा — पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत।

रिपोर्ट – सनोज कुमार, संवाददाता

उन्नाव। जनपद के थाना दही क्षेत्र में सड़क किनारे बने गड्ढे में दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम टीकरगढ़ी निवासी गुलशन (22 वर्ष) और आशु उर्फ बजरंगी (20 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। रातभर दोनों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह करीब छह बजे दोस्ती नगर बाईपास टीकरगढ़ी मार्ग पर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दोनों युवकों के शव देखे गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना दही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों की बाइक को टक्कर मारी होगी, जिससे वे सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई प्रतीत होती है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!