Breaking News

कासगंज में कार पार्किंग को लेकर दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने 11 लोगों को लिया हिरासत में।

कासगंज में कार पार्किंग को लेकर दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने 11 लोगों को लिया हिरासत में।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड पर कार पार्किंग को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों समुदायों के लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

जिले के डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अधिकारियों ने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बाइट- अंकिता शर्मा, एसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!