Breaking News

सहसवान: लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रॉली की लकड़ियां गिरीं ऊपर

सहसवान: लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रॉली की लकड़ियां गिरीं ऊपर।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान में बदायूं–मेरठ राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान ट्रॉली में लदी लकड़ियां बाइक सवार के ऊपर गिर गईं।

जानकारी के अनुसार, विजय (22 वर्ष) पुत्र दरिया सिंह, निवासी ग्राम सराय मड़ैया, थाना मुजरिया, अपनी ससुराल अकबरपुर (थाना गुन्नौर) जा रहा था। वह दूज का सामान लेकर बाइक से निकला था। इसी दौरान सहसवान के पास पंडित जी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ट्रॉली में रखी लकड़ियां गिरकर युवक के ऊपर आ गिरीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

इस संबंध में सहसवान वन रेंजर अशोक त्यागी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भी जांचा जाएगा कि ट्रॉली में लदी लकड़ियां प्रतिबंधित हैं या परमिट पर लदी गई थीं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!