Breaking News

पश्चिम बंगाल में तीन करोड़ से अधिक की ठगी का आरोपी शाहजहांपुर से गिरफ्तार।

पश्चिम बंगाल में तीन करोड़ से अधिक की ठगी का आरोपी शाहजहांपुर से गिरफ्तार।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से करोड़ों की ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पश्चिम बंगाल में 3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के असनसोल निवासी 61 वर्षीय अमन मन्ना के साथ डिजिटल माध्यम से ठगी की गई थी। ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट का झांसा दिया और उनसे 3.61 करोड़ रुपये वसूल लिए। मामले की शिकायत थाना साइबर क्राइम, असनसोल दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में दर्ज की गई थी।

मामले की जांच के बाद, ADPC पुलिस कमिश्नरेट की टीम शाहजहांपुर पहुंची। थाना रोज़ा पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने अहम कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक सम्राट सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी अहमद नगर, थाना रोज़ा, जनपद शाहजहांपुर, को गोविंद नगर मठिया कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

थाना रोज़ा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है और आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी साइबर अपराध से जुड़ी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!