Breaking News

दारुल उलूम शाहे विलायत में सरबराहेआला मौलाना अब्दुल रसूल कादरी ने किया सम्मानित।

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके बदायूं के मोहम्मद अदीब खान।

दारुल उलूम शाहे विलायत में सरबराहेआला मौलाना अब्दुल रसूल कादरी ने किया सम्मानित।

बदायूं। नगर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के पीआरओ सरताज अली खान के सुपुत्र मोहम्मद अदीब खान (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदायूं का नाम रोशन किया है। 7 से 9 अक्टूबर 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2025 में मोहम्मद अदीब खान ने इनोवेशन प्रेजेंटर के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री श्री कियर स्टारमर और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में अदीब खान ने अपनी नवाचार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुंबई से पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बदायूं आगमन पर दारुल उलूम शाहे विलायत मोहल्ला कबूलपुरा में उनके सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहेआला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब ने की। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब ने मोहम्मद अदीब खान को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौलाना कादरी ने कहा कि, “अदीब खान ने एक बार फिर बदायूं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। दारुल उलूम शाहे विलायत सदैव ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

ज्ञात हो कि इससे पहले भी अदीब खान ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पहला स्थान प्राप्त कर पाँच लाख रुपये का पुरस्कार जीता था।

इस अवसर पर कारी फज़ले रसूल कादरी, कारी हसीन, कारी समीर, कारी कासिम, नईम खान, हाफिज इरफान, हाफिज जुनैद, हाफिज मुस्लिम, हाफिज शारिक, हाफिज चमन, हाफिज मोनिस, हाफिज तुफैल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!