Breaking News

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बदायूं पुलिस सक्रिय।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम।

संवाददाता- राष्ट्रीय न्यूज टूडे 

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत मंगलवार को बदायूं जनपद में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में चौपालों व गोष्ठियों का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया।

अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों व चौराहों पर पहुंचकर महिलाओं को शासन की योजनाओं — जैसे
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि — के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया —
📞 वीमेन पावर लाइन 1090,
🚓 पुलिस आपातकालीन सेवा 112,
📱 सीएम हेल्पलाइन 1076,
🚑 एम्बुलेंस सेवा 108,
💊 स्वास्थ्य सेवा 102,
👩‍🦰 महिला हेल्पलाइन 181,
💻 साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि।

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य हर महिला और बालिका को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। यह अभियान 22 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक पूरे जनपद में निरंतर चलाया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!