Breaking News

बदायूँ: अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस धारक केवल नियत स्थान पर करें विक्रय – डीएम।

बदायूँ: अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस धारक केवल नियत स्थान पर करें विक्रय – डीएम।

बदायूँ। दीपावली के अवसर पर जनपद में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि जिन अनुज्ञापियों को अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए जाएंगे, उनके लिए उपयुक्त और सुरक्षित स्थान चिन्हित किया जाएगा। केवल वही अनुज्ञप्ति धारक चिन्हित स्थान पर आतिशबाजी का विक्रय करेंगे।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्थान पर बिना अनुमति आतिशबाजी का विक्रय पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दिशा में अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि दीपावली के पर्व के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या सुरक्षा जोखिम उत्पन्न न हो।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!