Breaking News

चंद्रप्रभा नदी में डूबा 12 वर्षीय बालक, गोताखोरों ने शुरू की तलाश।

चंद्रप्रभा नदी में डूबा 12 वर्षीय बालक, गोताखोरों ने शुरू की तलाश।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत सोमवार को कांटा साइफन चंद्रप्रभा नदी में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत भदावल गांव निवासी हसन सरदार का 12 वर्षीय पुत्र आतिफ अपने ननिहाल में आया हुआ था। दोपहर के समय वह अपने मामा के लड़के सलमान के साथ बिना किसी को सूचना दिए नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान आतिफ गहरे पानी में चला गया। सलमान ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

धरौली चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने गोताखोरों की सहायता से बालक की तलाश शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि गहरे पानी और अंधेरे के कारण अभी तक सफलता नहीं मिली है। उन्हें एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है और जल्द ही बालक का शव निकालने का प्रयास किया जाएगा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर चिंता व्यक्त की है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!