Breaking News

पीएचसी चहनियां पर संविदा कर्मियों के पदाधिकारियों का चयन संपन्न।

पीएचसी चहनियां पर संविदा कर्मियों के पदाधिकारियों का चयन संपन्न।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पर सोमवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार की अध्यक्षता में संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें डा. सुरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

सत्यम सिंह उपाध्यक्ष, रोशन आरा महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष, जबकि शैलेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए।

नवनियुक्त अध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली बार संगठन का गठन हुआ है। इसके माध्यम से संविदा कर्मियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण में आसानी होगी।

संविदा कर्मियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे सदैव कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हैं।

इस अवसर पर डा. अंतिमा, शैलेश कुमार, बृजेश कुमार, पूजा कुमारी, प्रिंस रघुवंशी, लक्ष्मी, अर्चना कुमारी सहित सभी संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!