Breaking News

मेरठ-बदायूं हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम ललित की मौत, पिता गंभीर।

मेरठ-बदायूं हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम ललित की मौत, पिता गंभीर।

सहसवान, (बदायूं)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर रविवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। लडडन पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ईको कार ने एक ई-रिक्शा में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सहसवान क्षेत्र के ग्राम परसोना निवासी हरि सिंह अपने तीन वर्षीय पुत्र ललित के साथ दवा लेकर सहसवान से घर लौट रहे थे। तभी लडडन पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहसवान भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने ललित को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता हरि सिंह की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक बालक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना से ग्राम परसोना में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!