Breaking News

स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। ग्राम पंचायत जमालपुर स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर “देश के विकास में मुलायम सिंह यादव का योगदान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमनारायण यादव ने की, जबकि संचालन रामलखन ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख राम अवध यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पहले शहीद सैनिकों के घर केवल उनका सामान पहुंचता था, लेकिन मुलायम सिंह जी ने सुनिश्चित किया कि उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाए।

विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में गरीबों, पिछड़ों और किसानों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले वर्गों के उत्थान और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, समाजसेवी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!