Breaking News

शाहजहांपुर में एसपी की अनोखी पहल — मुख बधिर नागरिकों के लिए लगाए जाएंगे QR कोड बैनर।

शाहजहांपुर में एसपी की अनोखी पहल — मुख बधिर नागरिकों के लिए लगाए जाएंगे QR कोड बैनर।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिले में पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। मुख एवं श्रवण बाधित (बोलने-सुनने में असमर्थ) नागरिकों की सुविधा के लिए अब थानों में QR कोड युक्त बैनर लगाए जाएंगे।

यह अभिनव पहल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान के साथ जोड़ना भी है।

एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे ने जनपद के सभी थानों को QR कोड बैनर भेजे हैं। इन बैनरों को थाने की हेल्प डेस्क, जनसुनवाई कक्ष या अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मुख बधिर नागरिक आसानी से अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि-

“मुख बधिर नागरिकों की सुविधा हेतु QR कोड व्यवस्था एक समावेशी और मानवीय प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक की आवाज — चाहे वह बोल सके या नहीं — पुलिस तक समान सम्मान के साथ पहुंचे।”

इस पहल से जनसुनवाई के दौरान मुख बधिर दिव्यांगजन को अपनी समस्याएं बताने का सरल माध्यम मिलेगा, वहीं पुलिस अधिकारियों को भी उनकी शिकायतें बेहतर तरीके से समझने और समाधान करने में सुविधा होगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!