Breaking News

मानव जीवन में जलवायु व पर्यावरण संतुलन आवश्यक — रामप्रकाश मौर्य।

मानव जीवन में जलवायु व पर्यावरण संतुलन आवश्यक — रामप्रकाश मौर्य।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेंट जॉन्स स्कूल कटशिला, चंदौली में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी रामप्रकाश मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व पर्यावरण और जलवायु के संतुलन पर निर्भर करता है। उन्होंने पौधारोपण को पर्यावरण शुद्धि का सबसे बड़ा उपाय बताते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे प्रकृति और मानव जीवन दोनों सुरक्षित रह सकें।

रामप्रकाश मौर्य ने कहा कि “आज ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और वन विनाश जैसी समस्याओं से निपटने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित रखता है, बल्कि यह जीव-जंतुओं और मनुष्यों के जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”

इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छविनाथ त्रिपाठी, रवि कुमार सिंह, वन दरोगा मनोज कुमार श्रीवास्तव, वनरक्षक देव कृष्ण तिवारी, प्रभात कुमार, तेजबली पांडेय एवं धीरज वर्मा सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से फादर जोबी जॉन, सिस्टर रोस ली, शिक्षक प्रकाश पाल, आशुतोष चौधरी, अजय कुमार रॉय, मनोज कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!