Breaking News

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस जांच में जुटी।

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत, पुलिस जांच में जुटी।

एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, मृतक की पहचान अभी अज्ञात।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम खानपुर स्थित निर्माणाधीन श्याम वाटिका कॉलोनी में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पिटाई के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रात लगभग 11:30 बजे कॉलोनी के चौकीदार को किसी के आने-जाने की आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। इस दौरान दो लोग बाउंड्री फांदकर फरार हो गए जबकि एक व्यक्ति को चौकीदार ने पकड़ लिया।

रात करीब 3 बजे पकड़े गए व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सूचना 112 नंबर पर दी। एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ और थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। कॉलोनी के चौकीदार और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में कुछ बातें संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, जिनकी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!