Breaking News

जिला गंगा समिति के तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित।

जिला गंगा समिति के तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित।

बदायूं। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी एवं जिला गंगा समिति की अध्यक्ष निधि चौहान तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं डीपीओ जिला गंगा समिति अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में हुआ।

इस अभियान में आर.टी.एम. सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट का विशेष सहयोग रहा। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फ्यूचर लीडर स्कूल, बिल्सी में किया गया, जहां विद्यार्थियों को गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें स्वच्छता के महत्व एवं गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आर.टी.एम. सोसायटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर, रफ़त जी एवं अबीर अहमद रज़ा फ़राज़ी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक विश्व प्रताप सिंह, एम.डी. राहुल कुमार सिंह, प्रिंसिपल रविंद्र पाल सिंह तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ भी इस अभियान में शामिल हुआ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह ने स्वच्छता व गंगा संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!