Breaking News

दो दिवसीय वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न।

दो दिवसीय वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय मिशन शक्ति विशेष अभियान का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की। अभियान की संयोजिका डॉ. श्रद्धा मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं के बीच पोस्टर, स्लोगन लेखन, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का विषय महिला सशक्तिकरण और लैंगिक असमानता पर आधारित रहा। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. रीतेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेश गौरव, संकट मोचन झा एवं अमित कुमार ने निभाई।

परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि पोस्टर प्रतियोगिता में बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर की शिखा कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं, बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर की सोनाली यादव द्वितीय और तनु कुमारी केशरी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की दीपा कुमारी को पहला स्थान मिला, जबकि बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर की शिखा कुमारी द्वितीय और शिवानी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की रिया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर की खुशी को द्वितीय और बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर की सोनाली यादव को तृतीय स्थान मिला।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य ने प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्राओं की प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा देते हैं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!