Breaking News

सहसवान में चला स्वच्छता अभियान

सहसवान में चला स्वच्छता अभियान

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर हुआ श्रमदान

सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका परिषद् सहसवान द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर के प्रमोद संस्कृत पाठशाला रामलीला मैदान में विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “स्वच्छोत्सव” सफाई पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025) के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर आधारित रहा।

अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम प्रतिदिन केवल एक घंटा स्वच्छता के लिए दें तो हमारा नगर और भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बन सकता है।

प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने कार्यक्रम का संचालन किया और सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नालियों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में सहयोग करें।

इस मौके पर वार्ड सभासद चंद्रपाल मौर्य, प्रोत्साहन समिति के सदस्य, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सफाई मित्र और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर मैदान में झाड़ू लगाई, कूड़ा-कचरा हटाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे न केवल अपने घर और मोहल्ले को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ ली—

“हम सभी प्रतिदिन स्वच्छता के लिए समय निकालेंगे, अपने आस-पास साफ-सफाई रखेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग देंगे।”

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!