Breaking News

बलरामपुर ब्रेकिंग: सरयू नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

बलरामपुर ब्रेकिंग: सरयू नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उतरौला तहसील के अंतर्गत नया नगर बिशनपुर सरयू नहर में ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत थाना कोतवाली उतरौला को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में सुराग तलाशने के लिए टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों और परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।

यह घटना थाना कोतवाली उतरौला के अंतर्गत ग्राम नया नगर बिशुनपुर सरयू नहर की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों से बचें और मामले की जांच में सहयोग करें।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!