Breaking News

एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस चौकी का किया निरीक्षण, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश।

एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस चौकी का किया निरीक्षण, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गुरुवार को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत शाहजहांपुर और पीलीभीत की सीमा पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौकी निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी हासिल की और चौकी परिसर में सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में नई चौकी बनने से पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी। आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और गहरा होगा। उन्होंने साफ किया कि जिले में घुसपैठ या असामाजिक तत्वों की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पुलिस बल को 24 घंटे चौकसी में तैनात रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने भरोसा जताया कि चौकी के शुरू हो जाने से शाहजहांपुर और पीलीभीत की सीमा पर अपराधों पर अंकुश लगेगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुरक्षा का एहसास होगा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!