Breaking News

नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों का आक्रोश।

नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों का आक्रोश।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव में रविवार देर रात 27 वर्षीय आंशु विश्वकर्मा का शव नदेसर पुल के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले को सड़क हादसा बताकर टालने का प्रयास कर रही है और बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची तो आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और नियामताबाद के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है, लेकिन पुलिस सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है।

आशु विश्वकर्मा मेहनती युवक थे। वे माता-पिता के इकलौते बेटे और दो छोटे बच्चों के पिता थे। उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की फॉरेंसिक जांच और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता व भरण-पोषण की मांग की।

घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और एडिशनल एसपी चंद्रशेखर आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फाइल फोटो

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!