Breaking News

सहसवान में बेखौफ चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक चोरी – CCTV में कैद हुई वारदात, फिर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।

सहसवान में बेखौफ चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक चोरी – CCTV में कैद हुई वारदात, फिर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।

सहसवान, (बदायूं)। नगर के व्यस्त बाजार विल्सनगंज में चार शातिर चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात पास ही लगे CCTV कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई। इसके बावजूद पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही ने पूरे इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है।

मामला राय साहब की कोठी का है। यहाँ लक्ष्य कोचिंग संस्थान में पढ़ने आए छात्र अमित उपाध्याय पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम डाकरा पुख्ता, अपनी काली रंग की बाइक (UP 24 X 6181) कोठी के अंदर खड़ी कर गए थे। इसी बीच चार चोर मौके का फायदा उठाकर आसानी से बाइक लेकर फरार हो गए। फुटेज में चारों चोर साफ नज़र आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित युवक ने तत्काल थाना सहसवान पहुँचकर तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही चोरों की तलाश में कोई कदम उठाया। पुलिस की यह लापरवाही सवाल खड़े करती है कि आखिर जनता सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करे?

इलाके के लोगों का कहना है कि सहसवान पुलिस का रवैया अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। CCTV फुटेज जैसे पुख्ता सबूत होने के बावजूद मुकदमा दर्ज न करना और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय व्यापारी संगठनों और नागरिकों ने कड़ा रोष जताते हुए कहा है कि यदि पुलिस इसी तरह उदासीन बनी रही तो बाजार और आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नगर में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!