Breaking News

सकलडीहा में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानियां।

सकलडीहा में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानियां।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और सकलडीहा क्षेत्र में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। दोपहर लगभग दो बजे शुरू हुई इस बारिश ने जहाँ एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव की समस्या ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं।

अचानक हुई तेज बरसात से अंबेडकर चौराहा, मुख्य बाजार, इंटर कॉलेज गेट, बिजली उपकेंद्र और कोतवाली परिसर पानी में डूब गए। कई गलियों और मोहल्लों में पानी भर जाने से राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन और पैदल यात्री जगह-जगह पानी में फंसे भी नजर आए। बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से खतरा और बढ़ गया।

किसानों के लिए राहत की बारिश

जहाँ नगर क्षेत्र में बारिश ने दिक्कतें खड़ी कीं, वहीं किसानों के लिए यह बरसात संजीवनी साबित हुई। किसानों बच्चा सिंह, पनारू सिंह और घनश्याम सिंह ने बताया कि धान की फसल में कीट और रोग का प्रकोप बढ़ रहा था। इस बारिश से खेतों में नमी आई है और फसल को पर्याप्त पानी मिलने के साथ रोगों पर भी काबू पाया जा सकेगा।

आमजन को मिली ठंडक

तेज वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने पूरे इलाके को सुहाना बना दिया। गर्मी से बेहाल लोग इस बारिश से राहत महसूस करते नजर आए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!