Breaking News

पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। घरेलू कलह और पत्नी से हो रहे लगातार विवादों से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सुबह चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिभौली में सामने आई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम डिभौली निवासी सुनील कुमार निषाद (35 वर्ष) पुत्र अजब सिंह ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती थी और विवादों के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। बताया गया कि पत्नी तीन दिन पहले ही अपने चारों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सुनील बीते कई दिनों से अवसाद में था और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!