Breaking News

थाना सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोकशी करने वाला शातिर अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा व उपकरण बरामद। 

थाना सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोकशी करने वाला शातिर अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा व उपकरण बरामद। 

ब्यूरो रिपोर्ट 

सहसवान, (बदायूँ)। थाना सहसवान क्षेत्र में गोकशी करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए गए। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त बहारे आलम पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला कटरा थाना सहसवान के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस कांस्टेबल नितिन बालियान भी घायल हुए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल बदायूँ में कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना 16/17 सितंबर की रात की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम जुनैदपुर व खंदक के जंगल में पहुँची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मोहम्मद शमशेर उर्फ समशीर निवासी मोहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर मौके से फरार हो गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास।

गिरफ्तार बहारे आलम पर पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गोवध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरवीर सिंह, रामायण सिंह, यशपाल सिंह, रामलखन तथा कांस्टेबल विजय कुण्डू, नितिन बालियान (घायल), अर्जुन बालियान, शक्ति सिंह, कपिल गौतम और दानिश खान शामिल रहे।

फरार अभियुक्त की तलाश और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!