Breaking News

गंगा का जलस्तर घटते ही कटान का खतरा गहराया, सहसवान क्षेत्र के गांवों में दहशत।

गंगा का जलस्तर घटते ही कटान का खतरा गहराया, सहसवान क्षेत्र के गांवों में दहशत।

सहसवान,‌ (बदायूँ)। सहसवान तहसील क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ का पानी भले ही उतर गया हो, लेकिन अब गंगा की तेज धार ने ग्रामीणों के लिए नया संकट खड़ा कर दिया है। नदी का कटान दर्जनों घरों और खेतों को अपनी चपेट में ले रहा है।

खागी नगला, जमुनी समेत कई गांवों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के समय पानी का बहाव अपेक्षाकृत धीमा था, लेकिन जलस्तर घटने के बाद गंगा की धारा सीधे गांवों की मिट्टी को काटने लगी। देखते ही देखते खागी नगला के कई मकान ध्वस्त होकर गंगा में समा गए।

स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि लोग अपने मकानों को खुद ही गिराने पर मजबूर हैं ताकि ईंट, लकड़ी और लोहे जैसी सामग्री को किसी तरह बचाया जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

कटान की इस त्रासदी ने न केवल परिवारों को बेघर कर दिया है, बल्कि उनकी आने वाली जिंदगी भी संकट में डाल दी है। गांवों में दहशत का माहौल है और लोग अपनी गृहस्थी को धीरे-धीरे गंगा की लहरों में समाते देखने को विवश हैं।

गंगा किनारे बढ़ता यह कटान अब प्रशासन और शासन दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!