Breaking News

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर अपराधी, पिस्टल व तमंचा समेत गिरफ्तार।

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर अपराधी, पिस्टल व तमंचा समेत गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सकलडीहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोनार गांव निवासी गुलशन पुत्र हरिवंश राम और गुलशन कुमार गौतम पुत्र रामा प्रसाद गौतम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटपाट की वारदातें करते थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके गिरोह में अन्य लोग भी सक्रिय हैं, जो लूट की घटनाओं में शामिल रहते हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की छानबीन में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार यादव, कांस्टेबल रोहित गौड़ और गौरव पटेल शामिल रहे।

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!