Breaking News

शोएब उर्फ़ शानू हत्याकांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर थाने में हंगामा, नेता भी पहुंचे पर इंस्पेक्टर के तेवर देख खामोश हुए।

शोएब उर्फ़ शानू हत्याकांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर थाने में हंगामा, नेता भी पहुंचे पर इंस्पेक्टर के तेवर देख खामोश हुए।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली/बहेड़ी। शोएब उर्फ़ शानू हत्याकांड में नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोग बहेड़ी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा करने लगे।

नूरी नगर निवासी शोएब उर्फ़ शानू की बीते दिनों एक शादी समारोह में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुकदमे में नामजद उसके भाई शकील और सगीर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है।

रविवार को आक्रोशित परिजन और मोहल्ले के लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे। इसी बीच एक स्थानीय नेता भी कोतवाली पहुंच गए और माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने सख़्त रुख अपनाते हुए स्थिति पर काबू पाया। इंस्पेक्टर का तेवर देखकर नेताजी थाने से खामोशी से निकल गए और भीड़ से बचकर बाहर चले गए।

प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!