Breaking News

वित्त मंत्री ने आम, इमली और जामुन के पौधों को रोपित कर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ।

वित्त मंत्री ने आम, इमली और जामुन के पौधों को रोपित कर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम के तत्वावधान में अशफाक नगर चौकी से अवंतीबाई पार्क तक सड़क के किनारे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आम, इमली और जामुन आदि पौधों को रोपित कर किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, महाप्रबंधक जल विभाग, उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पार्षद कृष्ण गोपाल उर्फ बिन्नू, जीशान हुसैन उर्फ रिंकू, छंगेलाल राठौर, विनय चावला, विशाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। जब पौधे सुरक्षित और हरे-भरे रहेंगे तो महानगर स्वच्छ और सुंदर बनेगा और नागरिकों को शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे समय-समय पर पौधों की देखभाल करते रहें और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी निभाएं।

इसी दौरान रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थित ब्लैक स्पॉट एरिया को चिन्हित कर नगर निगम के तत्वावधान में ब्यूटीफिकेशन एरिया के रूप में विकसित करने की योजना भी रखी गई। इस अवसर पर मंत्री खन्ना ने आम के पौधों को रोपित कर इस योजना की शुरुआत की। क्षेत्रवासियों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया और मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा नगर निगम की टीम का आभार जताया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!