Breaking News

पीएम दौरे से पहले पुलिस की बड़ी भूल, भाजपा कार्यकर्ता नजरबंद।

पीएम दौरे से पहले पुलिस की बड़ी भूल, भाजपा कार्यकर्ता नजरबंद।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले चंदौली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के चलते विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर रही थी, लेकिन इसी दौरान एक बड़ी गलती सामने आ गई। पुलिस ने विपक्षी नेता समझकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह को ही घर में नजरबंद कर दिया। यह घटना बबुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गुरुवार देर रात करीब एक बजे पुलिस की टीम उनके घर पहुँची और उन्हें बाहर न निकलने की चेतावनी दे दी। पुलिस का इरादा दरअसल विपक्षी दल से जुड़े उसी नाम के एक अन्य व्यक्ति को नजरबंद करने का था, लेकिन नामों की समानता के कारण यह गड़बड़ी हो गई।

गलत तरीके से नजरबंद किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने एक भावुक पोस्ट में लिखा कि दीपक से लेकर कमल तक मैं पार्टी के साथ खड़ा रहा हूँ, लेकिन अपनी ही सरकार में नजरबंद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और जिलेभर में चर्चा का विषय बन गई। मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने भी नाराजगी जताई और कहा कि ओम प्रकाश सिंह पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता हैं। यदि उनके साथ ऐसी गलती हुई है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

वहीं घटना के तूल पकड़ने पर पुलिस अधिकारियों ने सफाई दी कि नामों की समानता के कारण यह चूक हुई है। क्षेत्राधिकारी ने मीडिया से कहा कि असल में हाउस अरेस्ट किसी और को करना था लेकिन नाम एक जैसे होने से गलती हो गई। पुलिस की सफाई के बावजूद स्थानीय लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ और सवाल उठने लगे कि प्रधानमंत्री के दौरे जैसे संवेदनशील मौके पर यदि पुलिस इतनी लापरवाही कर सकती है तो सुरक्षा इंतजामों पर भरोसा कैसे किया जाए। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर प्रश्नचिह्न लगाती है और दिखाती है कि जल्दबाज़ी में की गई कार्रवाई कभी-कभी कितनी बड़ी चूक का कारण बन सकती है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!