Breaking News

दिनदहाड़े भैंस चोरी का मामला उजागर, नाबालिग बालिका पकड़ी गई बाजार में।

दिनदहाड़े भैंस चोरी का मामला उजागर, नाबालिग बालिका पकड़ी गई बाजार में।

मुजरिया (बदायूं)। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में दिनदहाड़े भैंस चोरी का मामला सामने आया है। एक नाबालिग बालिका चोरी की भैंस लेकर कोल्हाई नखासा साप्ताहिक पशु बाजार में बेचने पहुंची। बाजार में मौजूद लोगों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत बाजार मालिक को सूचना दी।

बताया गया कि नाबालिग बालिका पेंट पहने हुए थी और बाजार में भैंस की कीमत मात्र ₹15,000 बता रही थी, जबकि उसकी वास्तविक कीमत ₹40,000 से ₹45,000 आंकी गई। कम दाम में बिक्री की बात से लोगों को शक हुआ। मौके पर पहुंचे बाजार मालिक ने बालिका से पूछताछ की और उसका वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान बालिका बार-बार गलत नाम और गांव बताती रही।

सूचना पर हल्का उपनिरीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि चोरी की गई भैंस कुन्नू बाबू निवासी समसपुर बल्लू (हाल निवासी कोल्हाई) की है, जिनकी मोबाइल मरम्मत की दुकान कोल्हाई हाईवे पर स्थित है। भैंस उनके घर के पास नई बस्ती में बंधी हुई थी, जिसे चोरी कर ले जाया गया।

पुलिस ने भैंस को कब्जे में लेकर मालिक को सुपुर्द कर दिया और नाबालिग बालिका को थाने ले गई। पीड़ित कुन्नू बाबू ने थाना मुजरिया में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भैंस चोरी में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!