Breaking News

कोल्हाई बाजार में पकोड़ी विक्रेता से मारपीट व लूट, एक दर्जन से अधिक युवक शामिल।

कोल्हाई बाजार में पकोड़ी विक्रेता से मारपीट व लूट, एक दर्जन से अधिक युवक शामिल।

मुजरिया (बदायूं)। थाना मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई नखासा साप्ताहिक बाजार में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दर्जन से अधिक युवकों ने पकोड़ी विक्रेता पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अठगोना निवासी जगदीश पुत्र पनवेश्वरी नाई अपनी पकोड़ी की दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान सेमरा बनवीरपुर निवासी वकील पुत्र हसरत, सलमान पुत्र अबरार उर्फ भूरा समेत कई युवकों ने लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ते ही हमलावरों ने जगदीश और उनके परिजनों सहित चार लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि हमलावरों ने करीब 35 किलो पकोड़ी थाल समेत सड़क पर फेंक दी, वहीं भट्टी पर रखी कड़ाही में उबलते तेल और लगभग 15 किलो रिफाइंड तेल को भी बर्बाद कर दिया। इसके साथ ही, पकोड़ी विक्रेता की करीब दस हजार रुपये नगदी भी लूट ली गई।

घटना से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने वाले युवक लोहे की सरिया आदि लेकर लोगों को धमकाते रहे, जिससे कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया, जबकि अन्य युवक भागने में सफल रहे। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है और आरोपी लगभग 6:25 बजे तक फरार हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक (क्राइम) महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!