Breaking News

अंसार मलिक बने भारतीय तेली समाज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव।

अंसार मलिक बने भारतीय तेली समाज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव।

सहसवान (बदायूं)। भारतीय तेली समाज फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुफरान मलिक के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सलीम मलिक ने सर्वसम्मति से अंसार मलिक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंसार मलिक की समाजसेवा, संगठनात्मक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति जताई।

अंसार मलिक लंबे समय से शिक्षा, युवा मार्गदर्शन और गरीब परिवारों की मदद के क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। संगठन की मजबूती और समाज की भलाई के लिए उनके प्रयासों की लगातार सराहना होती रही है।

नियुक्ति के बाद आभार व्यक्त करते हुए महासचिव अंसार मलिक ने कहा—

“मैं समाज के सभी वरिष्ठजनों और साथियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ। यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। समाज की एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। युवाओं को शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्रेरित करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि तेली समाज को राजनीति, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाएंगे। समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने अंसार मलिक को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में तेली समाज नई ऊँचाइयों को हासिल करेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!