Breaking News

लव स्टोरी का ट्विस्ट: पिता ने दामाद पर केस किया, बेटी ने थाने में कर दिया खुलासा।

लव स्टोरी का ट्विस्ट: पिता ने दामाद पर केस किया, बेटी ने थाने में कर दिया खुलासा।

रामकृपाल सिंह, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नियमताबाद गांव की 20 वर्षीय युवती सुनंदा ने अपने ही पिता के खिलाफ तहरीर देकर सबको चौंका दिया है। सुनंदा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से रेउसा जन्सो की मडई निवासी विकास कुमार से शादी की है और वह ससुराल में खुश है।

युवती का कहना है कि उसके पिता राजेश प्रसाद गुप्ता झूठे आरोप लगाकर पति और ससुराल पक्ष को परेशान कर रहे हैं। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विकास और उसके परिजनों ने बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया और गहने-नकदी ले गए।

मंगलवार को सुनंदा खुद थाने पहुंची और लिखित बयान में कहा—“मैंने अपनी इच्छा से शादी की है, पिता के सारे आरोप झूठे हैं। न मैंने गहना लिया, न पैसा।”

यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!