Breaking News

चकरनगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मिला नया तहसील अध्यक्ष, आनन्द पाण्डेय की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति।

चकरनगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मिला नया तहसील अध्यक्ष, आनन्द पाण्डेय की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। चकरनगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन का विस्तार और मजबूती रहा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से आनन्द पाण्डेय को चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने की। उन्होंने नए तहसील अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आनन्द पाण्डेय के नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं, नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी, बृजेंद्र तैमूरी, सुनील यादव, सौरभ सिंह, अनुराग, प्रमोद दीक्षित, आश मोहम्मद, आशीष शर्मा, वंदना यादव सहित कई पत्रकार साथी मौजूद

रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!